
नई दिल्ली। फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है और कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमण के 43 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,832 हो गई है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में 16 बच्चों समेत 43 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालात को देखते हुए अभिभावक संघों ने स्कूलों को एक बार फिर बंद करने की मांग की है। पिछले एक सप्ताह में 25 प्रतिशत से अधिक नए मामले बच्चों में सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग कार्यालय ने बताया कि नए मामलों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,832 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 156 है। संक्रमण से उबरे 10 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जिले में एक्टिव मामलों की संख्या अब 156 तक पहुंच गई है।

ऐसे में राज्य सरकार, जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से स्कूलों में एक बार फिर से ऑनलाइन कक्षाओं को शुरू करने की मांग की जाती है।



