सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

छपरा। बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मंगलपाल गांव निवासी नवीन कुमार गुप्ता गुरूवार की देर रात अपने दोस्त पिंटू चौधरी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इस दौरान के सोनपुर -रेवाघाट मुख्य पथ पर शिकारपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में नवीन कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *