कोरोना
Trending

बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए यूपी में कोरोना प्रोटोकॉल पालन को लेकर फिर बढ़ेगी सख्ती, निर्देश जारी

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना प्रोटोकॉल पालन को लेकर फिर शक्ति बढ़ाने के निर्देश जारी किए।

लखनऊ। एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है और आए दिन कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना प्रोटोकॉल पालन को लेकर फिर शक्ति बढ़ाने के निर्देश जारी किए। प्रदेश में के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर एक बार फिर शक्ति की जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने जांच की संख्या बढ़ाने के साथ कोरोना प्रोटोकॉल सख्ती से पालन करने के निर्देश भी जारी किए हैं। बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में एक लाख 11 हजार 315 कोविड सैंपल की जांच की गई है। प्रदेश में मिले संक्रमण में 90 नए केसों में से 44 सिर्फ गौतमबुद्ध नगर से मिले हैं जबकि 18 मामले गाजियाबाद और 6 लखनऊ से मिले हैं। गौतमबुद्ध नगर में अब सक्रिय मामले पढ़कर 121 हो गए हैं।
बढ़ते मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 362 हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button