कांधला में भी गरजा  बाबा योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर तालाब से हटवाया अवैध अतिक्रमण

कांधला में भी गरजा बाबा योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर तालाब से हटवाया अवैध अतिक्रमण

कांधला। कस्बे के जन्नत कॉलोनी में स्थित तालाब पर दर्जनों लोगों ने अवैध कब्जा कर अपने मकान बना रखे हैं। नायब तहसीलदार ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर तालाब पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। महाबली के चलने से अवैध कब्जा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तालाब पर अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस देकर तालाब को कब्जा मुक्त करने की चेतावनी दी है।
प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 75 जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों को 75-75 तालाबों की खुदाई कराकर कब्जा मुक्त करने के आदेश दे रखे। कई दिन पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ मिलकर कस्बे के कई तालाबों को चिन्हित कर तालाबों पर अवैध कब्जा करने वालों को तालाबों को कब्जा मुक्त करने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को नायब तहसीलदार गौरव कुमार के नेतृत्व में कानूनगो अंकित तोमर, लेखपाल विजित पंवार व मिंटू कुमार सहित भारी पुलिस बल के साथ मिलकर कस्बे के जन्नत कानूनी पहुंचे, जहां पर दर्जनों लोगों ने 11 बीघे के तालाब पर कब्जा करने के साथ ही अवैध निर्माण कर रखे हैं। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने महाबली की मदद से तालाब पर कब्जा करने वाले इरफान सैफी, अफसाना पत्नी साजिद, साबिर, खालिद, राशिद, आजाद व बाबू सहित दर्जनों लोगों के द्वारा किए गए तालाब पर अवैध निर्माण को महाबली की मदद से गिरा दिया गया। जन्नत कॉलोनी में महाबली के चलने से तालाबों पर अवैध कब्जे करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को मौके से हटाया। राजस्व विभाग की टीम ने तालाबो पर अवैध निर्माण करने वाले कई लोगों को नोटिस देकर शीघ्र ही तालाब को कब्जा मुक्त करने की चेतावनी दी है। मामले में नायब तहसीलदार गौरव कुमार का कहना है कि कस्बे में कई तालाबों पर सैकड़ों लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। शीघ्र ही तालाबों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *