मुजफ्फरनगर कांग्रेसियों ने डॉ भीम राव अंबेडकर की 131 वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का किया आयोजन

मुजफ्फरनगर कांग्रेसियों ने डॉ भीम राव अंबेडकर की 131 वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का किया आयोजन

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने डॉ भीम राव अंबेडकर की 131 वीं जयंती के अवसर पर झांसी की रानी स्थित कैम्प कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के कार्य वाहक जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर व संचालन सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष सतीश शर्मा ने किया। श्री पुंडीर ने कहा कि अंबेडकर ने हम सब भारतीयों को ऐसा संविधान दिया जहां दलित शोषित वंचित वर्ग एवम् अन्य सभी वर्गो को समान अवसर मिले हैं। ऐसा संविधान दुनिया में कहीं अन्यत्र नहीं मिलता। इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनो ने भगवान महावीर को भी याद किया। मुख्य वक्ताओं में अब्दुल्ला आरिफ, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष बीलकीश चौधरी, पूर्व सेवा दल अध्यक्ष सतीश शर्मा, सतीश सहरावत, नरेंद्र बोस रहे । उपस्थित कार्य कर्ताओं मे पी सी सी ममनून अंसारी एड, अनित चौधरी, रंक जय मजदूर रविन्द्र बालियान, दिलशाद त्यागी, शैलेन्द्र बाल्मीकि, गोपाल शर्मा, अफसाना अंसारी, रेहाना बेगम, रोहित कटारिया जयपाल सिंह गफ्फार पावटी, रवि कुमार, हर्ष त्यागी, सईद अहमद, चांद मियां एड, योगेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *