crimeराज्य
Trending

राजकोट में दो लोगों ने की आत्महत्या

गुजरात में राजकोट शहर के आजी डैम क्षेत्र में किशोरी और एक युवक ने अलग-अलग जगह पर आत्महत्या कर ली।

राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के आजी डैम क्षेत्र में किशोरी और एक युवक ने अलग-अलग जगह पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने गुरूवार को बताया कि ढांकणी गांव में मुन्नाभाई कडवाणी की पुत्री उर्मीबेन (15) ने घर में किसी कारण से फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसी तरह एक अन्य घटना खोखणदण नदी के निकट जडेश्वर पार्क-2 निवासी जयदीपभाई ब. बोरिया (29) की पत्नी जयश्रीबेन (26) ने बुधवार देर रात घर में एसिड पी लिया जिससे वह बेहोश हो गयी। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जयदीपभाई ने भी इस दौरान अपने ही घर में फांसी लगा ली जिससे वह अचेत हो गया। अचेत अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button