फावड़े से काटकर रूम पार्टनर की हत्या,गांव में तैनात हुई पुलिस

फावड़े से काटकर रूम पार्टनर की हत्या,गांव में तैनात हुई पुलिस

गोरखपुर हिमाचल प्रदेश मे रहने वाले दो रूम पार्टनर में आपस में विवाद इतना बढ़ा कि एक पार्टनर ने अपने दूसरे पार्टनर की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। हिमाचल प्रदेश में रहने के दौरान दोनों रूम पार्टनर में हुए विवाद में गुरुवार को गोरखपुर में भयानक रूप ले लिया।

इसी विवाद के चलते देर रात 48 वर्षीय ज्ञान निषाद की फावड़े से काट कर हत्या कर दी गई। आरोपित आकाश निषाद हत्या कर फरार है। पुलिस ने आरोपी के माता पिता को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है। उधर गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार बांसगांव के हरनही पुलिस चौकी क्षेत्र के हरिहरपुर केवटान टोला निवासी आकाश निषाद व ज्ञान निषाद हिमाचल प्रदेश में रहकर प्राइवेट काम करते थे। दोनों एक ही गांव के थे इसलिए दोनों ने रूम भी साथ लिया और साथ रहते थे। वहां एक महीने पहले रूम के किराए आदि को लेकर आपस में दोनों की कहासुनी हो गई थी और एक सप्ताह पहले ही दोनों गावं आए थे।

हिमाचल प्रदेश में हुए विवाद का बदला आकाश निषाद ने गांव में आ कर लिया। हिमाचल प्रदेश में हुई कहासुनी में विवाद इतना बढ़ने लगा कि आकाश ने अपने ही रूम पार्टनर को फावड़े से काट कर मौत के घाट उतार दिया।

घायल ज्ञान निषाद को परिजन तत्काल एंबुलेंस से लेकर स्थानीय पीएचसी और वहां से जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया,जहां ज्ञान निषाद की मौत हो गई। मौत की सूचना पर तत्काल पुलिस गांव में पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस आरोपित आकाश के माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और आरोपी आकाश को तलाशने की कोशिश में जुटी हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *