सरधना (मेरठ) । बृहस्पतिवार को गाँव दबथुवा में बृहस्पतिवार को घनघस खाप के चौधरी मनीष घणघस के आवास पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 87 वी जयंती पर केक काटा और बाबा से जुड़े संस्मरण याद किए ।

इस मौक़े पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के हुक्के की गड़गड़ाहट सुनकर सरकारों की चूल हिल जाती थी । एकता और संगठन में बहुत ताकत होती है किसान जिस तरह बाबा टिकैत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता था उसी तरह आज भी किसान को एकजुट होने की आवश्यकता है । इस मौक़े पर गजेंद्र सिंह वेद प्रकाश सतेंद्र चौधरी डॉक्टर सतबीर हरेन्द्र सिंह बीरेंद्र दरोगाजी पंकज वक़ील धर्मेन्द्र बलराज सुभास अजय दबथुवा सुरेंदर और तेजवीर प्रधान पन्नों आदि शामिल रहे हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह वे संचालक गजेंद्र सिंह ने किया गया है।
