प्रधानाध्यापक राकेश सैनी का कर्त्तव्य के प्रति समर्पण सराहनीय है – राहुल मिश्रा

शामली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा द्वारा प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण मे बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन व्यवस्था, सभी कक्षाओ व प्रांगण, रसोईघर तथा शौचालय आदि की सफाई व्यवस्था उत्तम मिली । स्कूल चलो अभियान, ऑनलाइन पढ़ाई आदि सभी गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित मिली । निरीक्षण के समय सभी अध्यापक अपनी अपनी कक्षाओ मे टी0 एल0 एम्0 के द्वारा पढ़ाते हुए मिले । सभी शिक्षको की शिक्षक डायरी पूरी मिली । मिड डे मिल मीनू के अनुसार मिला । किचन गार्डन मे टमाटर, बेंगन, मिर्च, भिन्डी आदि सभी मौसमी सब्जियो को उगाया गया है । विद्यालय का पुस्तकालय और खेल कॉर्नर बहुत ही शानदार और व्यवस्थित मिला । इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय मे नव निर्मित हैंड वाश कॉर्नर का उदघाटन स्वयं न करके कक्षा 5 की छात्रा इंशा द्वारा कराया और बच्चों के साथ बातचीत कर बहुत सी जानकारी साझा की और उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया । विद्यालय की समस्त व्यवस्था देख जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण पंजिका मे लिखा वास्तव मे प्रधानाध्यापक राकेश सैनी का कर्त्तव्य के प्रति समर्पण सराहनीय है । इस अवसर पर खेल शिक्षक सचिन, दीपेन्द्र एवम रश्मि वर्मा आदि मौजूद रहे।




