दिन दहाड़े इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी,पुलिस सीसीटीवी कैमरो को फुटेज खंगालने में जुटी

मीरापुर। कस्बे के मैन बाजार मौहल्ला कमलियान स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के दो गल्लों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरो ने डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगालने में लगी हुई है।
क्षेत्र के गांव कैथोडा निवासी नदीम पुत्र मेहदी हसन की मैन बाजार के मौहल्ला कमलियान में मॉर्डन इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। बुधवार को वह अपने बच्चे के साथ दुकान पर आया था। बच्चे के रोने पर वह उसे दुकान से घर छोड़ने के लिए गया था। जैसे ही वह अपने बच्चे को घर छोड़कर वापस अपनी दुकान पर लौटा तो दुकान के दोनों गल्लों के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। पीडित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुच गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान के दोनों गल्लों के ताले तोड़कर लगभग लाख की नकदी चोरी कर ली है। नदीम ने बताया कि उसका भाई अली जाफर जैदी एलआईसी बीमा कंपनी में एजेंट है एक गल्ले में उनके कलेक्शन के 1 लाख 23 हजार रुपए रखे थे वही दूसरे गल्ले में दुकानदारी के पैसे रखे थे। सूचना पर पहुची पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। कस्बेवासियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर नगर पंचायत द्वारा कस्बे में कई स्थानों व मुख्य मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिस दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है उसी के समीप नगर पंचायत द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है लेकिन नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बन्द पड़े हुए है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *