पुरकाजी। क्षेत्र के काली माता मंदिर के संस्थापक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम अग्रवाल का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी के शमशान घाट मे किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम भा भोजाहेडी निवासी 67 वर्षीय लीलाराम अग्रवाल की बीती रात्रि दिल्ली में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना से जनपद मुजफ्फरनगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी शोक की लहर फैल गई जिसके चलते भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम अग्रवाल एवं काली माता मंदिर के संस्थापक की मृत्यु की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। क्षेत्र के ग्राम भोजा हैडी में जन्मे 67 वर्षीय लीलाराम अग्रवाल के क्लास फेलो एवं साथ खेल कूद कर जवान होकर बुढ़ापे अवस्था में आए। कई लोग लीलाराम अग्रवाल के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दी इस प्रकार उनकी मृत्यु की खबर से ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर के भाजपा के वरिष्ठ नेता क्षेत्र के गणमान्य लोग जिनमें ग्राम प्रधान चौधरी रविंदर कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर खटीक भारत भूषण खुल्लर के पी सिंह डॉक्टर ओपी गौतम हरिराम सक्सेना चौधरी जोगिंदर सिंह चौधरी राजबीर सिंह चौधरी चांद वीर सिंह यूनुस अहमद वसीम अहमद सलमानी इस्लाम चौधरी प्रधान अर्जुन सिंह सनी कश्यप शहजाद के अलावा आदि लोग ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अंतिम दर्शन किए इस अवसर पर मुख्य रूप से आदि लोग उपस्थित रहे।
