धूमधाम से निकली दुर्गा शौभायात्रा

बहसूमा। बहसूमा नगर में दुर्गा शौभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। दुर्गा शौभायात्रा का नगर में जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दुर्गा शौभायात्रा का शुभारंभ टिशू कंपनी मुजफ्फरनगर के मालिक सत्यप्रकाश टिशू ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया। मां दुर्गा के चरणों में बैठने के लिए बोली लगाई गई जिसमें सर्वाधिक बोली 45501 रूपए सीटू चौधरी टीटू मेडिकल स्टोर बहसूमा ने लगाई।और माता के चरणों में बैठ कर आशीर्वाद प्राप्त किया।दुर्गा शौभायात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला सड़कवाला, चैनपुरा, मंगल बाजार, ठाकुरद्वारा, जुमेरात मोहल्ला, काकडोवाला से होती हुई पुनः श्रीरामलीला मैदान में संपन्न हुई। इस मौके पर सत्यप्रकाश टिशू ने कहा कि दुर्गा शौभायात्रा का पर्व हिंदू समाज की आस्था का केंद्र है था। इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए और सहयोग करना चाहिए। दुर्गा शौभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। दुर्गा शौभायात्रा में बज रहे धार्मिक गीतों पर नृत्य किया । दुर्गा शौभायात्रा के दौरान भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष महावीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी सुमित चाहल, जितेंद्र राठी, सुधीर अहलावत, दिले सिंह प्रजापति, बिंदर चाहल, आदि का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *