जागरण में कलाकारों ने अपने भजनों से बांधा समा

बागपत। अन्नपूर्णा दुर्गा माता समिति बडौत के तत्वाधान में सोमवार की रात को मां भगवती का विशाल जागरण हुआ, इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जागरण पार्टी में आए कलाकारों ने मां भगवती के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर समा बांध दिया। जागरण के समापन पर विशाल भंडारा लगाया गया, जिसमें लोगों की काफी भीड़ उमड़ी और सभी ने एक साथ बैठकर सब्जी, पूड़ी व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिले के बेहतरीन गायक सुधीर रुहेला, प्रमोद गुप्ता, सचिन गुप्ता, मनोहर वर्मा, आशीष वर्मा, हिमांशु अग्रवाल, दीपांशु, डॉक्टर सुधीर गुप्ता, डॉक्टर सुधीर शर्मा, दिनेश कुमार, मनोज गर्ग, अनिल वत्स, विद्याशरण मौर्य एवं डॉ मनोज बिश्नोई को
नगर के चेयरमैन डॉ दुष्यंत कुमार एवं बड़ौत के उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह द्वारा संगीत रत्न 2022 प्रदान किया गया। गत 9 दिन से संचालन कर रहे योगाचार्य डॉक्टर मनोज विश्नोई ने बताया कि यह महामाई का दूसरा विशाल महोत्सव था। इस वर्ष से इन्होंने संगीत के क्षेत्र में संगीत रत्न प्रदान किए। आगामी वर्षों में नए- नए क्षेत्रों में जो समाज जागरण का कार्य कर रहे हैं, समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रहे हैं, उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *