बागपत। भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चित कालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा, जिसमे रालोद कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर किसानो का समर्थन किया।
किसान दिवस पर जिलाधिकारी राजकमल यादव की अनुपस्थिति से नाराज किसानो ने कलेक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व मे धरना दिया था। धरने के 15 वे दिन रालोद पूर्व विधायक अजय तोमर ने रालोद कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे किसानो का समर्थन किया। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा, युवा जिलाअध्यक्ष हिम्मत सिंह, उपाध्यक्ष हरेंद्र दांगी, अरुण बॉबी, नरेंद्र दांगी, आदि उपस्थित रहे।
