रामपुरी रामलीला कमेटी ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। श्री रामलीला कमेटी रामपुरी के तत्वाधान में हो रहे श्री राम लीला मंचन में श्री राम लीला मंचन में प्रभु हनुमान द्वारा माता सीता के दर्शन कर उन्हें प्रभु श्रीराम के विषय में बताना और अशोक वाटिका को उजाड़ना वह लंका दहन का सुंदर दृश्य दिखाया गया वही मेघनाथ अंगद रावण संवाद का बहुत सुंदर दृश्य मंचित किया गया। रामपुरी रामलीला में पहुंचे मुख्य अतिथि नगर विधायक व राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का भव्य स्वागत किया। वही मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा की रामपुरी मोहल्ले में राम जी की लीला चल रहीं है ये भगवान का आर्शीवाद है। उन्होंने कहा की रामपुरी के लोगो से मेरा परिवार जैसा रिश्ता है। जब जब मेरा रामपुरी में आना होता है मुझे लगता है की में अपने घर परिवार में हु। मंत्री जी ने कहा की रामपुरी के तमाम लोग जिस तरह से सम्मान देते है मै उनका आभारी हु और हर दुःख सुख में साथ हू। मंत्री जी के भाषण के बीच ही महिला बच्चे,बूढ़े जवान सब लोगो ने कपिलदेव अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जय घोष से रामलीला कार्य में ताकत भरने का काम किया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने राम लीला में सुंदर पात्रों के द्वारा किया जा रहा राम लीला मंचन में काफी समय बैठकर राम लीला का आनंद लिया। श्री कपिल देव अग्रवाल साथ में ठाकुर नरेंद्र सिंह संजय गर्ग अशोक वर्मा, मनोज लेमन आदि ने प्रभु श्री गणेश वंदना श्री राम जी की आरती कर श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया । इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी , दिवाकर त्यागी, देवदत्त शर्मा ,आदेश शर्मा, सतेंद्र त्यागी ,उधम सिंह ,मनीष पाल ,डॉक्टर सत्येंद्र गौतम ,आदित्य धीमान, रवि शर्मा, गगन जिंदल, विकासना ,ज्ञान तनिष्क ,सक्षम त्यागी ,शौर्य सिंह ,अक्षित सिंह ,वासु पांचाल ,राहुल पांचाल, संदीप कश्यप, राकेश आचार्य, देव शरण शास्त्री, तनिष्क अभिषेक, नवीन ,टीटू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *