व्यापारियों की आवाज को और अधिक बुलंद करने हेतु संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति का विधिवत गठन

व्यापारियों की आवाज को और अधिक बुलंद करने हेतु संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति का विधिवत गठन

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) व्यापारियों की आवाज को और अधिक बुलंद करने हेतु संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति का विधिवत गठन किया गया,संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन(रजि),पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन,नवीन मंडी व्यापार संघ,झांसी की रानी व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे,इस संबंध में एक बैठक का आयोजन नवीन मंडी स्थल संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर कृष्ण गोपाल मित्तल की अध्यक्षता एव राकेश त्यागी के संचालन में किया गया,बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति में वरिष्ट व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल को संरक्षक,संजय मिश्रा अध्यक्ष,राकेश त्यागी संयोजक,जयवीर सिंह संयोजक,मोहम्मद सलीम संयोजक,विक्की चावला संयोजक चुने गए,सभी संगठनों के पांच-पांच पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य होंगे,नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सयोजको का सभी व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा जयवीर सिंह को पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश युवा महामंत्री चुने जाने पर स्वागत किया गया,बैठक में कृष्ण गोपाल मित्तल,राकेश त्यागी, संजय मिश्रा,जयवीर सिंह,सतपाल सिंह मान,विवेक गर्ग,पवन वर्मा, सरदार बलविंदर सिंह,सुनील ग्रोवर,रवि शर्मा,संजय गोयल,तरुण मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *