पति ने पत्नी और बेटे की हत्या पर दर्ज कराई FIR, वो पुलिस को मिली जिंदा… जानिए कैसे हुआ यह खुलासा

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डेढ़ महीने पहले एक पति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसे पुलिस ने उसके बेटे संग जिन्दा बरामद किया है। यह मामला सामने आने से पुलिस भी हैरान हो गई है। पुलिस अभी इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सामने कई सवाल खड़े हुए है, जिनके जवाब पाने के लिए पुलिस तफ्तीश कर रही है, और मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि यह मामला बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के काजमपुर देवली का है। यहां पर रहने वाले एक युवक ताबिश का निकाह 6 वर्ष पहले शहर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र की बीसा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से हुआ था। शादी के बाद उन दोनों का एक बेटा था। शादी के बाद ताबिश रोजगार के लिए विदेश चला गया। इसके बाद इसी साल फरवरी माह में महिला अपने एक बच्चे के साथ अचानक गायब हो गई। जब परिवार वालों को यह जानकारी हुई तो परिजनों ने इस बात की सूचना उसके पति को दी। सूचना मिलते ही ताबिश अपना काम छोड़ कर भारत लौट आया और अपनी पत्नी और बेटे की तलाश में जुट गया। सभी जगह ढूंढने पर भी उसे कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद ताबिश ने शक के आधार पर अपनी सास और साले के खिलाफ बुलंदशहर नगर कोतवाली में हत्या की धारा में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने जिंदा किया बरामद
ताबिश के पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस पड़ताल कर ही रही थी कि, महिला की इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट का पता पुलिस को चल गया। साइबर टीम और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को महिला और उसके बच्चे को मेरठ से बरामद कर लिया। उसके जिन्दा मिलने पर पुलिस के सामने कई सवाल है। पुलिस ने इस मामले में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रुहिनाज पिछले 8 माह से मेरठ में किराए के फ्लैट में रह रही थी। अब पुलिस यह जानना चाहती है कि, अगर वो जिन्दा थी तो कत्ल की झूठी कहानी क्यों बनाई गई। इसकी तह तक जाने के लिए पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

मामले की पूरी जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
इस मामले में जांच कर रहे बुलंदशहर के एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि, थाना नगर कोतवाली में ताबिश ने अपनी पत्नी और बेटे के कत्ल की एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के आधार पर पुलिस जांच कर ही रही थी, कि पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रुहिनाज के जिंदा होने का पता चला। पुलिस ने मेरठ से रूहीनाज और उसके बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस का यह भी कहना है कि पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है। अगर इस मामले में  कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *