

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में बैसाखी पर्व अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर रंग – बिरंगी पोशाक पहनकर आए नन्हें बच्चे सबके आकर्षण का केंद्र रहे । बैसाखी के उपलक्ष में छात्रों ने नृत्य , गीत, भाषण व भंगड़ा आदि अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
कक्षा 6 और 7 के छात्रों को गाँधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे ले जाया गया। वहाँ पर बच्चों ने मंत्र जाप भी किया।
गुरुद्वारे में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। वहाँ जाकर बच्चों ने अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव किया।
विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज , प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता व शैक्षिक निर्देशिका श्रीमती प्रिया कौशिक जी ने सभी को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी व छात्रों को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र से भी अवगत कराया। प्रधानाचार्य जी ने छात्रों को बैसाखी के महत्त्व से अवगत कराते हुए कहा कि जब खेतों में रवि की फसल पककर लहराने लगती है तब किसान प्रसन्न होकर यह त्यौहार मनाते हैं । इस दिन सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने सिखों को खालसा के रूप में संगठित किया था।


