तेज रफ्तार की दौड़ युवाओं के जीवन की तोड़ रही डोर, तेज रफ्तार स्कूटी सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत

हापुड़। युवाओं में तेज रफ्तार की दौड़ तोड़ रही उनके जीवन की डोर। इसी तेज रफ्तार की दौड़ लगाने वाले स्कूटी सवार 18 वर्षीय तालिब पुत्र असलम निवासी मोहल्ला खंगार कुआं लालबाग हसनपुर जनपद अमरोहा की बदरखा ओवर ब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को दी सूचना पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पंचनामा भरवा कर शव को लिया कब्जे में अपने गंतव्य के लिए हुए रवाना।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *