मवाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला के तत्वाधान में नगर के टोनाल मैदान से शुरू किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक जेपी गोयल ने की, व संचालन नगर कारवां तरुण कुमार ने किया, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक धनंजय ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए बताया विजयदशमी पर्व सत्य पर असत्य की विजय का पर्व है विजयदशमी पर शस्त्रों की पूजा की जाती है शास्त्रों से ही विजय मिलती है भगवान राम ने विजय प्राप्त करने के लिए शस्त्रों का प्रयोग किया था तब विजय प्राप्त हुई थी नवरात्रा शुरू होते हैं। विजयदशमी के दिन लंकापति रावण ने अपने मुक्ति पाने के लिए माता सीता को उठाकर लंका ले गए थे उन्हें पता था भगवान राम के द्वारा ही मुझे मुक्ति मिल सकती है अन्य नहीं मिल सकती लोग कहते हैं कि माता सीता का अपहरण कर लिया था ऐसा नहीं रावण एक विद्वान पंडित थे जिन्होंने अपनी मुक्ति पाने का रास्ता बनाया था और जिस समय भगवान राम ने रावण को तीर मारा था उसके उपरांत रावण ने भी राम-राम का उच्चारण किया था तब जाकर राम को मुक्ति मिली यह पर असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है,
सभी देशवासियों को स्वयंसेवकों को विजयदशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी शस्त्र पूजन भी किया गया पथ संचलन नगर के तहसील रोड, बाईपास रोड, पक्का तालाब नालंदा कॉलोनी थाना तिराहा गुरुद्वारा रोड आर यू पब्लिक स्कूल अंगूर की बेल सैनी वाला मोहल्ला तहसील रोड को होते हुए कार्यक्रम स्थल पर जाकर समापन हुआ।कार्यक्रम में जयप्रकाश गुप्ता सह जिला संघचालक, अंशु गौतम, तरुण कुमार, अमित गुप्ता, रस्तोगी अमन , गोपाल खटीक, नवनीत चौहान ,अरुण कुमार, शिशिर सिंह ,अरुण ,विशाल गुप्ता, गोविंद गुप्ता दीपक कश्यप, कपिल कुमार शर्मा ,सौरभ शर्मा ,मनीष शर्मा, श्याम लाल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अमित रस्तोगी, प्रज्वल चौहान, हरिओम रस्तोगी, सोनू, मोनू, वनसोल चारु, अनमोल, पिंटू रस्तोगी, बाले रस्तोगी, अमित रस्तोगी, वैभव रस्तोगी, विकास सेन, नीरज, राजा सैनी सैकड़ों की संख्या में नगर के स्वयंसेवक पथ संचलन में मौजूद रहे।
