मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। खतौली में एक ईमानदारी की मिसाल की पेश। जी हा आपको बता दे की एक अक्टूबर की दोपहर गुर्जर कॉलोनी स्थित हिताची कंपनी के एटीएम पर एटीएम संचालक द्वारा ₹71500 की रकम जमा करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई इसी दौरान किसी ग्राहक के आने की वजह से पेटीएम संचालक प्रदीप गुप्ता जी कुछ पलों के लिए एटीएम से हट गए इसी बीच एक अज्ञात युवक पैसे निकालने के लिए एटीएम में आया तथा ट्रांजैक्शन को कैंसिल कर उक्त राशि को अपने साथ ले गया जिसकी सीसीटीवी फुटेज बन गई इस संबंध में थाना कोतवाली को सूचना दी गई परंतु आज दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को उक्त व्यक्ति की पहचान रामकुमार पुत्र ऋषि पाल निवासी ग्राम मड करीमपुर के रूप में हुई जो कि अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए खुद से आकर पेटीएम संचालक प्रदीप गुप्ता जी को पूर्ण रकम वापस लौटा दी जिसके लिए प्रदीप गुप्ता जी द्वारा बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया तथा समाज के संध्या नागरिकों द्वारा रामकुमार जी को शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई पैसा वापस की प्रक्रिया सब्जी मंडी स्थित चौकी पर चौकी प्रभारी के सानिध्य में हुई तथा डॉक्टर मानव गुप्ता कन्हैयालाल जी राजेश कुमार शर्मा जी आदि उपस्थित रहे।
