महात्मा गांधी के अहिंसा के आंदोलन से बेबस हुए थे अंग्रेज

महात्मा गांधी के अहिंसा के आंदोलन से बेबस हुए थे अंग्रेज

मुजफ्फरनगर (संजय धीमान)। देश की आजादी के अहिंसा के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सपा नेता सुमित खेड़ा ने बताया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा के मंत्र से ही देश की आजादी का आंदोलन जन आंदोलन बनकर उभरा तथा लगातार महात्मा गांधी के अहिंसा के जरिए किए गए आंदोलन से अंग्रेज पूरी तरह बेबस हुए तथा देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए सुमित खेड़ा ने कहा की देश के गरीबी के हालात तथा भारत पाकिस्तान युद्ध में उनके द्वारा लिए गए अदम्य साहस के फैसलों से भारत को पाकिस्तान पर बड़ी जीत मिली तथा देश को अनाज के संकट से भी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने निकाला था। समस्त देशवासियों को चाहिए कि इन दोनों महापुरुषों से शिक्षा लें इन्हें नमन करें औरत के पद चिन्हों पर चलें महात्मा श्री महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने हमेशा सादगी भरा जीवन दिया मेहनत मै इन महा पुरुषो को नमन पेश करता हूं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *