बागपत। दिगम्बर जैन बडा मन्दिर बडौत से भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा बडी धूमधाम से निकाली गयी।

जिसमे श्री जी को लेकर राजकुमार जैनसन वाले बैठे। भगवान के सारथी सोनू जैन साडी वाले, कुबेर ओर चवर ढुलाने की बोली बिल्लू ठेकेदार ओर झण्डारोहण बडौत नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा द्वारा किया गया। रथयात्रा में बैण्डो द्वारा धार्मिक धुन बजायी जा रही थी। बडौत की पावन धरा पर नवनिर्मित भव्य कलात्मक श्वेत पाषाण से युक्त जिन शासन सरंक्षिका माता पदमावती माता जिन मन्दिर का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आज से 4 अक्टूबर तक श्री श्रषभदेव सभागार मान स्तंभ परिसर में बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज श्री जी की रथयात्रा सुबह दिगम्बर जैन बडे मन्दिर से प्रारम्भ होकर छोटे जैन मन्दिर पहुंची। वहा से माँ पदमावती माता की भव्य पालकी यात्रा को रथयात्रा में सम्मिलित करते हुए नेहरू मुर्ति, फव्वारा संजय मुर्ति से डाकखाना रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल मान स्तंभ परिसर श्रषभदेव सभागार में पहुंची। वहां पर श्री जी का अभिषेक कर पूजन पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया ओर वहा पर पदमावती माता के सौलह श्रंगार कर उन्हे खूब सजाया गया। फिर माता का अभिषेक कर पूजन पाठ आरम्भ किया गया। माता की वेदी प्रदाता सुनील जैन टोनी सर्राफ थे। इस मौके पर प्रवीण जैन अध्यक्ष दिगम्बर जैन समाज समिति , मन्त्री अतुल जैन सर्राफ, मुख्य संयोजक सुरेन्द्र जैन लोहे वाले , प्रचार मन्त्री मनोज कुमार जैन मसाले वाले, आलोक जैन मित्तल, पुनीत जैन, अकुंर जैन बूढपूर वाले , दिनेश जैन, पकंज जैन बन्टी,मुकेश जैन, पकंज जैन बोबी , वीर बहादुर जैन, मनोज जैन पंसारी, राकेश जैन सभासद, आलोक जैन सर्राफ आदि थे।
