मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। राष्ट्रीय पोषण माह के समापन के अवसर पर पोषण संवाद कार्यक्रम को विद्यालय में आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में छात्राओं से संतुलित आहार, पोषक तत्वों, पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोग व प्राप्ति के स्रोत के विषय में सीधा संवाद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश गोडं जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा छात्राओं को पोषण, स्वास्थ्य, शारीरिक वृद्धि और विकास व पोषण अभियान के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई व कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि आयुषी अग्रवाल, आहार विशेषज्ञ द्वारा छात्राओं को संतुलित आहार और पोषक तत्वों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जनपद मुजफ्फरनगर एवं शिवांगी बालियान, अधिकारी महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया। प्रेरक किशोरी सम्मान के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं अदिति, सफिया, मेधावी, शेलिना, केसर को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया।
