मुजफ्फरनगर में पुलिस से झडप पर कांग्रेस नेता सहित करीब 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा, जानें पूरा मामला

मुजफ्फरनगर। बुधवार को फिशर मैन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र कश्यप ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। 17 जातियों को आरक्षण दिलाने की मांग करते हुए चल रहे धरने में उन्होंने लाउडस्पीकर जोर जोर नारेबाजी की। बिना अनुमति के धरना देने से रोकने पर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने इस मामले में 15 नामजद प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र कश्यप, ब्रजमोहन कश्यप, सुरेश पाल कश्यप, सोनू कश्यप, राम कश्यप, रामकुमार कश्यप, नरेन्द्र कश्यप, मनोज कश्यप, देवकीनंदन कश्यप, पप्पू कश्यप, मास्टर ओम पाल कश्यप, आदेश कश्यप, सुशील कश्यप, प्रमोद कश्यप, गोवर्धन व 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *