मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। एसo डीo पीo जी कॉलेज में एनसीसी की भर्ती कमान अधिकारी कर्नल सुगंध शर्मा, ए डo एमo अधिकारी कर्नल बकुल गोसाईं, महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के निर्देशन में की गई। महाविद्यालय में नए प्रवेशित छात्र छात्राओं का एनo सीo सीo के प्रति जोश देखते ही बनता था। भारत माता की सेवा हेतु फौज में जाने की इच्छा को लेकर 71 विद्यार्थियों जिसमे 52- छात्र एवं 19 – छात्राओं ने एनसीसी की भर्ती में भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया में सर्वप्रथम शारीरिक माप – तौल, शारीरिक दक्षता परीक्षण और लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परिणाम के आधार पर वरीयता सूची जारी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में लेफ्टिनेंट (प्रोफेसर) एसo एनo सिंह, सूबेदार मेजर मेहर सिंह, सूबेदार धर्मपाल, सूबेदार अक्षय कुमार, हवलदार राजेंद्र, हवलदार गुरजिंदर, हवलदार अंग्रेज ने परीक्षक की भूमिका निभाई। डॉक्टर कर्मजीत कौर, डॉक्टर चंद्रमणि, श्री सुभाष और श्री रवि ने इस भर्ती प्रक्रिया में अपना सहयोग दिया।

