सयुक्त व्यापार संघर्ष समिति प्रतिनिधि मंडल पीडब्लूडी अधिकारी से मिल बताई समस्या

सयुक्त व्यापार संघर्ष समिति प्रतिनिधि मंडल पीडब्लूडी अधिकारी से मिल बताई समस्या

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधी मंडल पीडब्लूडी अधिकारी से मिल भोपा रोड से बाईपास जा रही सड़क में हुए गड्ढों के संबंध में अवगत कराया व जल्द समस्या का समाधान की मांग की। अध्यक्ष संजय मिश्रा व संरक्षक श्री कृष्ण गोपाल मित्तल के सानिध्य में PWD विभाग के अधिशासी अभियंता इंजीनियर जेपी सिंह से मुलाकात करते हुए संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भोपा रोड और ट्रांसपोर्ट नगर के सामने गणपति पेट्रोल पंप के बराबर में लिंक रोड भोपा रोड से बाईपास पर जा रही सड़क पर हुए दो दो फूट के गडडे से समस्त जनमानस परेशान है जिसे वहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार वाहन पलट भी जाते हैं जिसे भयंकर दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य कराएं जाने की मांग की है। पधाधिकारियों ने कहा यदि सड़क निर्माण जल्द नही होता है तो अधिकारीयो का घेराव करेंगे व सड़क पर ही धरना दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि है रोड हमारी प्राथमिकता मैं है। लगभग एक माह के अंदर ही इस सड़क का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयोजक राकेश त्यागी, संयोजक सुनील ग्रोवर, संयोजक सुरेंद्र मिसाल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व संयोजक की सतपाल सिंह मान व सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *