कश्मीर में लावारिस कार से हथियार और गोला-बारूद बरामद

कश्मीर में लावारिस कार से हथियार और गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग जिले में एक चौकी के पास लावारिस छोड़ी गयी एक कार से भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस की एक टीम सोमवार देर रात गश्त पर थी, तभी महमोदाबाद दूरू में पुलिस पार्टी को देखकर एक वाहन रुक गया। पुलिसकर्मियों को इस तरह कार के रुकने पर संदेह हुआ और उन्होंने हवा में कुछ राउंड फायरिंग की। उन्होंने बताया कि इसके बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
कार की जांच की गयी तो उसमें हथियार और गोला-बारूद के साथ एक बैग मिला। बैग से एक एके-56, शॉर्ट बैरल, दो एके मैगजीन, दो पिस्टल, तीन पिस्टल मैगजीन, छह हैंड ग्रेनेड, एके-47 के 44 राउंड, 9 एमएम के 58 राउंड और एक स्लिंग बरामद की गयी।
इस संबंध में दुरू थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *