गाजीपुर से भाजपा के विशाल चंचल विप सदस्य निर्वाचित हुए

गाजीपुर से भाजपा के विशाल चंचल विप सदस्य निर्वाचित हुए

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन वाले चुनाव में गाजीपुर सीट पर मंगलवार को मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विशाल सिंह चंचल को विजयी घोषित किया गया।
यहां स्थित विकास भवन सभागार में सकुशल संपन्न हुयी मतगणना में भाजपा के विशाल सिंह चंचल को 2422 वोट मिले। गाजीपुर के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में निवर्तमान विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल को 2422 मत और समाजवादी पार्टी (सपा) समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मदन यादव को 632 मत प्राप्त हुए, जबकि 43 मत अवैध घोषित किये गये। इस प्रकार विशाल सिंह चंचल 1790 मत से विजेता घोषित किये गये हैं।
गौरतलब है कि मतदान वाले 58 जिलों में स्थित 27 निर्वाचन क्षेत्रों के लिये 09 अप्रैल को 739 मतदान केन्द्रों पर कुल 1,20,657 मतदाताओं में से लगभग 98 प्रतिशत ने मतदान किया था। मतदान वाली 27 सीटों पर आज हाे रही मतगणना पूरी होने पर दोपहर तक सभी सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जाने की उम्मीद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *