मेरठ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई0एन0) राकेष शुक्ला (अ0प्रा0) ने जनपद के भूतपूर्व सैनिको/उनके आश्रितो को अवगत कराते हुये बताया कि आज के दिन को भारतीय सेना गनर्स डे के रूप में मनाती है। इस दिन भारतीय थल सेना की आर्टीलरी (तोपखाना) कोर स्थापित की गयी थी। बहुत गर्व की बात है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पिछले वर्ष 18 नवम्बर को जिलाधिकारी द्वारा मेजर एस0डी0 गोस्वामी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मेजर एस0डी0 गोस्वामी एक आर्टीलरी आफिसर थे।
आज उनके छोटे भाई श्री जयन्त गोस्वामी जो मेरठ में पले-बडे है तथा वर्तमान में हांगकांग के निवासी है, जिला सैनिक कल्याण एवॅ पुनर्वास कार्यालय आये और अपने वीर मेरठ के गौरव मेजर एस0डी0 गोस्वामी, महावीर चक्र की प्रतिमा का माल्यार्पन किया। उन्होने बताया कि उनके परिवार को बहुत गर्व है कि उन्होने भारत को ऐसा बेटा दिया जिसने अपनी जान की परवाह न करते हुए 1962 के भारत-चीन युद्व में बहादुरी से दुश्मन से लडे। इस जंग में दोनो हाथ और दोनो पैर कट गये थे। जर्मनी में छः वर्ष इलाज चला जो रोटरी इन्टरनेशनल क्लब के सहयोग से हुआ। उसके प्श्चात उन्होने आर्टीफिसियल हाथो और पैरो पर खडे होकर माननीय राष्ट्पति महोदय से महावरी चक्र प्राप्त किया।
