जम्मू-कश्मीर में आठ घंटे से भी कम समय में दूसरी बस में धमाका

जम्मू।  जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार तड़के एक बस में आठ घंटे से भी कम समय में एक और विस्फोट हो गया।

पुलिस ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में में रहस्यमय धमाका हुआ। बुधवार देर रात डोमेल में बस स्टैंड के पास खड़ी बस में रहस्यमयी विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए थे।

जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने आज सुबह कहा, “इसी तरह का विस्फोट आज सुबह 6:00 बजे पुराने बस स्टैंड उधमपुर में खड़ी एक अन्य बस में हुआ, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

उन्होंने बताया कि उधमपुर के डोमेल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास बीती रात करीब साढ़े दस बजे खड़ी बस में विस्फोट हो गया, जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हो गये।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *