Accidentराज्य
Trending

लखनऊ में आग ने मचाया कोहराम

पर्याप्त संसाधन की कमी से जूझ रहा दमकल विभाग,बड़ी घटना से निपटना पड़ता है मुश्किल

लखनऊ। लखनऊ में सोमवार रात इंदिरानगर की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग समेत तीन जगह आग लगी। आग काफी दूरी तक फैली हुई होने के कारण इस पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया था। इसके पहले रविवार को इलाकों में चार आग की घटनाएं हुई। इसी महीने अमीनाबाद जैसी घनी बाजार और बैंकों सहित 398 जगह लगी भीषण आग ने फायर बिग्रेड के हाथ पांव फुला दिए क्योंकि फायर ब्रिगेड के पास आग बुझाने के लिए न तो पर्याप्त संसाधन हैं न ही मैन पावर है। फायर ब्रिगेड के पास आग बुझाने के लिए पर्याप्त संसाधन की कमी से बड़ी घटना से निपटना काफी मुश्किल पड़ता है।

फायर सर्विस के अधिकारियों का कहना है कि सकरी गलियों और मोहल्लों में दुकानें खोलने की इजाजत देकर एलडीए ने आग भड़काने के सामान की भरमार कर दी। मगर, फायर सर्विस विभाग आग लगने पर उसे बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं जुटा पा रहा है। सामान की कमी होने के कारण हालात यह है कि शहर के किसी इलाके की बाजार में आग लगने पर पड़ोसी जिलों की फायर ब्रिगेड से मदद मांगने पर भी स्थित काबू कर पाना आसान नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button