बीवी को छोड़कर शादीशुदा से अफेयर, प्रेमिका ने मांगे 40 हजार तो इस खतरनाक अंदाज में दिया जवाब

बीवी को छोड़कर शादीशुदा से अफेयर, प्रेमिका ने मांगे 40 हजार तो इस खतरनाक अंदाज में दिया जवाब

वाराणसी में नवलपुर-बसहीं (शिवपुर) की 27 वर्षीय युवती अर्चना पटेल की हत्या में पुलिस ने प्रेमी राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपीआरए सूर्यकांत त्रिपाठी ने मंगलवार को हरहुआ स्थित कार्यालय पर घटना का खुलासा किया। बताया कि राजकुमार ने प्रेमिका के 40 हजार रुपये मांगने व विवाद से आजिज आकर घटना की। उसके पास से ऑटो व युवती का मोबाइल बरामद हुआ है।

अर्चना ने प्रयागराज के दारानगर के विजय त्रिपाठी से प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे हैं, जो वहीं दादा-दादी के साथ रहते हैं। अर्चना नवलपुर-बसहीं स्थित मां के घर तीन साल से रह रही थी। इस दौरान उसका प्रेम संबंध राजकुमार से हो गया। राजकुमार भी शादीशुदा है। कोई कामधंधा न होने पर ससुर ने राजकुमार को ऑटो खरीदकर दिया था। पुलिस के मुताबिक अर्चना से नजदीकी बढ़ने पर वह कमाई उसी पर खर्च करने लगा। इधर, अर्चना बहन के इलाज के लिए उससे 40 हजार रुपये मांग रही थी। मना करने पर उसे छोड़ने की धमकी देने लगी।

पहले से चिह्नित कर रखा था रिंग रोड के पास का स्थान
थाना प्रभारी ने बताया कि राजकुमार ने हत्या की साजिश पहले ही रच चुका था। शव ठिकाने लगाने के लिए जगह भी सोच रखी थी। वह अक्सर सीएनजी लेने के लिए हरहुया या मिर्जामुराद जाता था। रिंग रोड पर उसने अनंतपुर के पास देख रखा था कि यहां की स्ट्रीट लाइट खराब है। रात में यहां काफी अंधेरा रहता है। इसलिए उसने शव अनंतपुर के पास ठिकाने लगाया।

23 सितंबर की शाम में ऑटो में ही मार डाला
लोहता थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने बताया कि 23 सितंबर की शाम छह बजे राजकुमार ने अर्चना को ऑटो में बुलाया। दोनों ने बीयर पी। पर्दे गिराकर शारीरिक संबंध भी बनाया। इसके बाद अर्चना 40 हजार रुपये की मांग करने लगी। इसपर दोनों में विवाद हो गया। अर्चना के ही दुपट्टे से गला कसकर उसे मार डाला। अनंतपुर के पास शव ऑटो से धकेल कर भाग गया।

दिलवाया था मोबाइल
राजकुमार के पास से युवती का मोबाइल भी मिला। उसने शव ठिकाने लगाने के बाद अर्चना का मोबाइल अपने पास रख लिया और सिम तोड़कर फेंक दिया। मोबाइल राजकुमार ने ईएमआई पर लेकर अर्चना को दिया था। इसका किस्त 2600 रुपये प्रति माह भरता था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *