बुर्का नहीं पहनने पर मुस्लिम पति ने हिंदू पत्नी को उतारा मौत के घाट, 3 साल पहले हुई थी लव मैरिज

मुंबई में एक मुस्लिम युवक ने अपनी हिंदू पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। शुरूआती जांच में पता चला है कि पत्नी ने अपने ससुराल में मुस्लिम रीति-रिवाज मानने और बुर्का पहनने से मना कर दिया था।

शादी के बाद रूपाली पर ससुराल में मुस्लिम रीति-रिवाज को मानने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया जा रहा था। इसे लेकर इकबाल और रूपाली में झगड़ा होने लगा था। दोनों पिछले कुछ महीने से अलग रह रहे थे। मुंबई के तिलक नगर इलाके के रहने वाले इकबाल मोहम्मद शेख ने तीन साल पहले 23 साल की रूपाली नामक हिन्दू लड़की से लव मैरिज की थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *