नाडी में डूबने से चार बच्चों की मौत

नाडी में डूबने से चार बच्चों की मौत

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जले के पीसांगन थाना क्षेत्र में भड़सूरी सरहद स्थित जोड़ वाली नाड़ी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नयागांव प्रतापपुरा के 12 से 15 वर्ष की उम्र के चार बच्चे मवेशी चराने गये थे। शाम को मवेशी के साथ ये बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की। गांव के समीप स्थित नाडी में डूबने की आशंका को देखते हुये पुलिस एवं प्रशासन ने जेसीबी की मदद से नाड़ी का पानी मोरी बनाकर खाली कराया गया। राहत और बचाव के लिए अजमेर से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। मंगलवार रात करीब साढे़ 11 बजे चारों बच्चों को शवों को निकाला गया।
इन बच्चों की पहचान गोपाल, भोजराज, सोनू और गोदा के रूप में की गयी। बुघवार को मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *