बिनौली: जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज के शूटरों ने दिल्ली में 45 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर चार पदक जीते हैं। इसके अलावा एसपी बागपत के पुत्र ने नेशनल व छह शूटरों ने नार्थ जोन के लिए क्वालीफाई किया है।
खेलों इंडिया कोच महबूब पठान ने बताया कि चैम्पियनशिप में आशू तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल सीनियर महिला वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक, हरिओम ने 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर पुरूष टीम स्पर्धा में रजत पदक ओर दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरूष टीम स्पर्धा में रजत पदक, शाहरुख ने दस मीटर एयर पिस्टल पेरा पुरुष स्पर्धा में एक रजत पदक जीता। रेंज पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एसपी नीरज जादौन के पुत्र शौर्यादित्य जादौन ने बंगाल के आशनशोल में हुई ऑल इंडिया इंटर शूटिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। कनिष्क, अभिराज, यश, नमन, मानवी, खुशी, मीनाक्षी ने नार्थ जोन चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह, प्रधान सोहनपाल सिंह ने शूटरों का उत्साहवर्धन किया।
