माता के नवरात्रो में रहती है विशेष पूजा

मुजफ्फरनग(संजय धीमान)। माता के दूसरे नवरात्रे पर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना कर श्रदालु कर रहे है भक्ति। माता रानी की पूजा से मिलता है मनचाहा आशीर्वाद हिन्दू धर्म में माता के पावन नवरात्रों में माता का कीर्तन , जागरण कर नो दिनों के उपवास के साथ कन्या पूजन ,प्रसाद वितरण पश्चात अपना व्रत खोलकर देश , परिवार की सुख शांति की कामना करते हुए प्रत्येक परिवार श्रद्धा के साथ व्रत खोलते है। जैन धर्मशाला की महिलाओं ने नवरात्रों के उपलक्ष्य में आज दशहरे तक माता रानी का कीर्तन प्रारंभ किया कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन भी रहेगा। सपा नेता सुमित खेड़ा दुर्गेश यादव मुख्य उस्थित रहे। सपा नेता सुमित खेड़ा ने कहा नवरात्रों में जो भी माता की आरती पूजा करता है उसे मनचाहा आशीर्वाद मिलता है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता सुमित खेड़ा दुर्गेश यादव, विनय कुमार , शारदा देवी, ममता गुप्ता ,शोभा देवी ,मीरा देवी, अम्मा बेला, शांति देवी ,बबीता कुमारी ,गुर्जर प्रीतम कुमार ,आरती देवी, मधुरानी, सोनाली ,पासी गुर्जर, मीता पासी आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं कार्यक्रम के आयोजक श्री शक्ति भजन मंडल की महिलाएं रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *