बड़ौत की तहसील परिसर में किसान मजदूर संगठन का धरना
बड़ौत नगर की तहसील परिसर में किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चल रहा किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा यह धरना किसान मजदूर संगठन की जिला अध्यक्ष कालूराम तोमर के नेतृत्व में दिया जा रहा है
बड़ौत। नगर की तहसील परिसर में किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चल रहा किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना किसान मजदूर संगठन की जिला अध्यक्ष कालूराम तोमर के नेतृत्व में दिया जा रहा है। किसान मजदूर संगठन के बैनर पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। किसान मजदूर संगठन के लोग चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान किए जाने की मांग को लेकर धरने पर है। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है विद्युत विभाग के लोग किसानों के कनेक्शन काट रहे हैं जब किसानों के पास पैसे नहीं तो किसान मिल कहां से जमा करें किसान बकाया गन्ना भुगतान किए जाने बिजली का बिल माफ किए जाने आवारा पशुओं से निजात दिलाने अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं धरना देने वालों में किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष कालूराम तोमर दिलशाद शिव कुमार आना अख्तर अली राम अवतार इसरार अरशद बृजेश अनु चौधरी आदि किसान धरने पर मौजूद हैं।


