Uncategorized
Trending

चांदीनगर पुलिस ने दो गांजा तस्करो को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से चेकिंग के दौरान खासपुर मोड़ समीप से दो गाजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 45 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

चांदीनगर। चंदीनगर थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से चेकिंग के दौरान खासपुर मोड़ समीप से दो गाजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 45 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गांजा तस्कर गांजे की तस्करी मुजफ्फरनगर जनपद में करते थे।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान खासपुर मोड़ के समीप विशाखा पटनम से बागपत की तरफ आ रहे दो गांजा तस्करों को 45 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में गांजा तस्करों ने बताया कि वह उरग वैली विशाखा पटनम से गांजा लेकर बागपत जा रहे थे जिसके बाद गांजे से भरी गाड़ी बागपत में अपने अन्य साथी तस्करों को दे देते । जिसके बाद साथी तस्कर गाड़ी को मुजफ्फरनगर ले जाते। गिरफ्तार गांजा तस्कर नदीम पुत्र रहीसु व समीर पुत्र कल्लू निवासी ग्राम बड़ौदा जिला मुज़फ्फरनगर को पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक कार भी बरामद हुई है। थाना प्रभारी नितिन पांडे का कहना है कि दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button