लाभार्थियों व प्रबुद्धजनों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखा शुभकामना संदेश
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को शुभकामना व अभिनंदन पत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बड़ौत| देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को शुभकामना व अभिनंदन पत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों और प्रबुद्धजनों की ओर से लिखा हुआ अभिनंदन पत्र मुख्य डाकघर के माध्यम से पीएम को भेजा गया।
राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार की ओर से गरीब, शोषित, वंचित एवं किसानों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, जिससे भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया मे बढ़ रहा है। जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि अभिनंदन पत्र अभियान के तहत आज ऐसे तमाम लाभार्थियों ने शक्ति केन्द्र एवं मण्डलों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शुभकामनाएं पोस्ट कार्ड के माध्यम से भेजी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित जैन, नगर महामंत्री गौरव शर्मा भानू, कोषाध्यक्ष शुभम जैन आदि मौजूद रहे।


