गिरधरपुर तुमरेल में होमगार्ड विभाग द्वारा किया गया वृक्षारोपण अलाधिकारी भी हुऐ शामिल
सभी ग्राम वासियों को वृक्षारोपण करने व जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया लगाए गए सभी सभी पौधों को पाल पोस कर पानी देकर बड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई।
हापुड़। हापुड़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव तुमरेल में जिला कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी के दिशा निर्देश अनुसार किया गया वृक्षारोपण। जिसमें मुख्य अतिथि श्री आनंद प्रकाश जी ,ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी श्री सतीश राजौरा व सम्मानित व्यक्ति श्री शिवम बाना, श्री सविंदर बाना ,श्री रविंद्र बाना, श्री अरुण गाना, श्री राजेश शर्मा, श्री सतीश शर्मा, श्री भूषण शर्मा, श्री राजेंद्र आदि ग्रामवासी मौजूद रहे एवं होमगार्ड विभाग से कंपनी कमांडर श्री धर्मेंद्र तोमर जी, श्री संजीव कुमार, श्री अमित कुमार, प्लाटून कमांडर श्री त्रिवेंद्र सिंह, श्री प्रवीण कुमार, श्री जगदीश सिंह, श्री नीरज कुमार व होमगार्ड्स जवान राजपाल सिंह, महिपाल सिंह, अजीत पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, विजय शर्मा द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। सभी ग्राम वासियों को वृक्षारोपण करने व जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया लगाए गए सभी सभी पौधों को पाल पोस कर पानी देकर बड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई।


