Uncategorized
Trending

शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में रही भक्तों की रही भीड़   मंदिरों में की गयी माता रानी की आराधना

सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। मेरठ सहित पूरे वेस्ट यूपी में मंदिरों में सुबह से भी भक्तों की भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने आज व्रत भी रखा है।

मेरठ। सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। मेरठ सहित पूरे वेस्ट यूपी में मंदिरों में सुबह से भी भक्तों की भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने आज व्रत भी रखा है।
मेरठ के काली मंदिर सदर, औद्यडनाथ मंदिर कैंट , माल रोड स्थित ज्वाला मंदिर,वैष्णों देवी मंदिर, मंशा देवी मंदिर लावड़ में प्राचीन सिद्धपीठ श्री माता महाकाली मंदिर में सुबह से भक्तों को पहुंचना आरंभ हो गया। भगवान की मूर्तियों को वस्त्र पहनकर तिलक लगाया गया। मंदिर में हवन के बाद पहले नवरात्र पर महिलाएं पूजा.अर्चना करने पहुंची। शहर के अंदर अन्य मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक देखी गयी।

नवरात्र में बेटियां फाउंडेशन ने नौ बेटियों को लिया गोद
मेरठ। गढ रोड स्थित अम्बेडकर शिक्षा सदन में सोमवार को बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि उत्सव पर नौ कन्याओं को गोद लेकर उनका  पूजन किया गया। जिसमें सभी को नौ देवियों के नाम दिए गए और सभी की पढाई का जिम्मा लिया गया। संस्था ने रोटरी क्लब के सहयोग से स्कूल में बच्चों को बैठने के लिये दरी और शौचालय का जीर्णोद्धार कराया। स्कूल प्रिंसिपल व अध्यापकों ने संस्था का धन्यवाद किया कि ऐसी सामाजिक संस्थाओं  के कारण  बच्चे चाहे पढ़ाई हो या जागरूकता कुछ नया ही सीखते हैं । उन्होंने रोटरी क्लब मेरठ सिटी के पदाधिकारियों ने संस्था के कार्यो की प्रशंसा की।  इस अवसर पर अंजू पाण्डेय, कुसुम मित्तल,अर्चना, शिवकुमारी, क्षमा,विपिन, तिलवा, विश्वनाथ मित्तल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button