Uncategorized
Trending

एंबुलेस सुविधा का लाभ उठाएं, प्रसव संस्थागत ही कराएं

गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाने के लिए सरकार की ओर से निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है। प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा -102 का ही इस्तेमाल करें।

प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस 102 पर कॉल करें सीएमओ
जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस में मौजूद प्रशिक्षित स्टाफ की मिलती है मदद
गर्भवती पंजीकरण और एमसीपी कार्ड से आसान हो जाती हैं प्रसव सुविधा
मेरठ। गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाने के लिए सरकार की ओर से निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है। प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा -102 का ही इस्तेमाल करें। इसमें प्रसव के लिए प्रशिक्षित स्टाफ  की तैनाती के साथ अन्य सुविधा भी उपलब्ध रहती हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने दी। उन्होंने कहा सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी है पहले गर्भवती समय से अपना पंजीकरण करा लें और मातृ एवं बाल सुरक्षा एमसीपी कार्ड भी बनवा लें। इसके लिए वह आशा कार्यकर्ता और एएनएम से मदद लें। इसके साथ ही हर माह की नौ तारीख को नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पीएमएसएमए दिवस पर जाकर निशुल्क प्रसव पूर्व सभी आवश्यक जांच जरूर कराएं।
डा. अखिलेश मोहन ने बताया पीएमएसएमए दिवस पर प्रसव पूर्व जांच करके हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) चिन्हित की जाती हैं ऐसा करने से प्रसव के समय आने वाली आपात स्थिति के लिए चिकित्सक स्वयं भी तैयार होती है और समय रहते एचआरपी मैनेजमेंट का भी प्रयास किया जाता है। यदि कोई गर्भवती एनीमिक है तो खानपान को लेकर उसकी काउंसलिंग के साथ ही जरूरी दवाएं भी दी जाती हैं और सामान्य प्रसव होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से उपलब्ध कराने में सहुलियत होती है। मातृ एवं शिशु मृत्य दर पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सरकार का संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर है। सीएमओ ने जनपदवासियों का आह्वान किया है कि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ उठाएं और जिम्मेदार नागरिक बनें।
102, 108 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के नोडल अधिकारी डा.एनएस मान ने बताया जनपद में 38 एंबुलेंस-102, 37 एंबुलेंस-108 और चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस है। जो मरीजों को लाने व ले जाने की निशुल्क सेवा प्रदान कर रही हैं। इन एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्टाफ  तैनात रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button