धूमधाम से निकली राम बारात

बहसूमा। बहसूमा नगर में धूमधाम से श्रीराम बारात निकाली गई। श्रीराम बारात का नगर में जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राम बारात का शुभारंभ चेयरमैन विनोद चहल ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया। राम बारात दुर्गा मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला सड़कवाला, चैनपुरा, मंगल बाजार, ठाकुरद्वारा, जुमेरात मोहल्ला, काकडोवाला से होती हुई पुनः श्रीरामलीला मैदान में संपन्न हुई। इस मौके पर विनोद चाहल ने कहा कि राम बारात का पर्व हिंदू समाज की आस्था का केंद्र है था। इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए और सहयोग करना चाहिए। राम बरात का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। राम बारात में बज रहे धार्मिक गीतों पर नृत्य किया । राम बारात के दौरान भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष महावीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी सुमित चाहल, जितेंद्र राठी, सुधीर अहलावत, दिले सिंह प्रजापति, बिंदर चाहल, आदि का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *