नवरात्रों में मीट मांस की दुकानें बंद कराने के लिए एसडीएम मवाना को सौंपा ज्ञापन

मवाना। नवरात्रों पर खुलने वाली मीट -मांस की दुकान को बंद कराने के संबंध में एसडीएम मवाना अखिलेश यादव को बजरंग दल ने ज्ञापन सौंपा। अमित ढाका ने कहा कि श्रद्धालु जब मंदिर जाते हैं तो बड़ी तादाद में मार्गो पर गलियों में मीट मांस की दुकान व होटल है जिससे उठने वाली दुर्गंध से भक्तों को दिक्कत व परेशानी होती है। प्रशासन को अवगत करा दिया गया है कि नवरात्रों के 9 दिन तक किसी भी प्रकार की मीट-मास की दुकान होटल बंद करा दिया जाए जिससे हिंदू अपने इस पवित्र त्यौहार के रूप में मनाए जाने वाले नवरात्रों को भक्ति भाव से मना सकें। नवरात्रों पर किसी भी प्रकार से कोई वादा ना डाल सकें। इस अवसर पर अमित ढाका विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, हरविंदर हावड़ा जिला कार्याध्यक्ष, सुभाष गाबा जिला उपाध्यक्ष, अमर रस्तोगी जिला अध्यक्ष, विकास कश्यप ,गौरव, अमित रस्तोगी, राजा त्यागी, रामअवतार ,अर्पित पांडे, वरुण त्यागी, सचिन शर्मा सौरभ आदि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *