अग्रवाल महासंघ बड़ौत की बैठक अग्रसेन भवन में आहूत की गई
अग्रवाल महासंघ बड़ौत की बैठक अग्रसेन भवन बड़ौत में आहूत की गई, बैठक में महासंघ द्वारा 30 सितंबर को बड़ौत में होने वाली अग्रसेन जयंती समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
अग्रवाल महासंघ बड़ौत की बैठक अग्रसेन भवन बड़ौत में आहूत की गई, बैठक में महासंघ द्वारा 30 सितंबर को बड़ौत में होने वाली अग्रसेन जयंती समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
अग्रवाल महासंघ के प्रेस प्रवक्ता डा राजीव गुप्ता ने बताया कि 30 सितंबर को अग्रवाल महासंघ द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी, समारोह में देश के सुप्रसिद्ध बैंड, शानदार झांकियो के साथ शोभायात्रा पूरे नगर में निकली जायेगी, शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन की अष्टधातु की मूर्ति और उनका विशाल रथ आकर्षण का केंद्र रहेगा।।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उद्घटनकर्ता रामवतार जिंदल, समारोह गौरव भगवान दास, मुख्य अतिथि ईश्वर दयाल अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि रामभरोसेलाल, संजय गर्ग, संदीप गर्ग टीटू प्रधान, लक्ष्मी पूजनकर्ता राकेश कुमार गर्ग, दीप प्रज्वलंकर्ता नवीन गोयल, सारथी प्रमोद गुप्ता, पंचमेवा सेवा राजीव गुप्ता गैस वाले, पुरस्कार वितरक डा योगेश जिंदल, महाआरती कर्ता आकाश बंसल, चवर सेवा प्रिंस गुप्ता अंकित अग्रवाल, जलपान सयोजक गुलाब राय नितिन मित्तल और ध्वजारोहण करने वाले डा राजीव गुप्ता होंगे
बैठक में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक महासंघ के अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग ने कहा की कार्यक्रम पूरे समाज का है सभी को मिलकर सफल बनाना है
बैठक में हंसराज गर्ग, प्रवीण गुप्ता, राजीव गर्ग, सतेंद्र गुप्ता, डा राजेश गुप्ता, सुरेंद्र मित्तल, ब्रजमोहन अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, रवि गर्ग, संजय कुमार गर्ग, मास्टर सचिन गुप्ता, बलदेव अग्रवाल, रामवतार गोयल, आकाश कंसल, संजय गोयल, जयकुमार गोयल, सत्यपाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे


