मध्यप्रदेश में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार से पत्रकार में रोष एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन

गढीपुखता। ऊन तहसील में सीधी मध्य प्रदेश में पत्रकारों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार से नाराज पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विशु राजा को सौंपा तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पत्रकारों को थाने में अर्धनग्न कर अमानवीय व्यवहार किया गया जिससे देशभर के पत्रकारों में रोष है। इस संबंध में तहसील प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र चिकारा तथा झिंझाना प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज चौहान के नेतृत्व में पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विशु राजा को सौंपा। पत्रकारों की मांग है कि पत्रकार संविधान की मर्यादा में रहकर लोकतंत्र के रक्षक और समाज के सजग प्रहरी के रूप में अपना कार्य करते हैं लेकिन फिर भी पुलिस कस्टडी में अमानवीय व्यवहार किया गया है जिसकी घोर निंदा की जाती है तथा दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए जिससे कि तुच्छ मानसिकता वाली घटनाएं घटित न हो। ज्ञापन देने वालों में अमित गोयल, योगेश चौहान, रवि गहलोत, हरेंद्र मलिक, सादिक चौधरी, राकेश वर्मा, मेहरबान कुरैशी, नसीम आलम, विनोद जैन, विकास कुमार शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *