Uncategorized
Trending

एसीएमओ ने लैब संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बिनौली में एक पैथोलॉजी लैब संचालक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बिनौली । नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बिनौली में एक पैथोलॉजी लैब संचालक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसीएमओ ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने आठ अगस्त को ब्लॉक के पास स्थित एक पैथोलॉजी लैब संचालक को नोटिस जारी किया। नोटिस में लैब पर कार्यरत चिकित्सक एवं पेरा मैडिकल स्टाफ के मूल दस्तावेज का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गये थे। जो लैब संचालक ने नही कराएं। इसके बाद नौ सितंबर को एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बिनौली पहुचकर लैब का निरीक्षण किया। आरोप है की इस दौरान लैब संचालक ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उन्हें कागजात नही दिखाए, इस दौरान उन्होंने पंजीकृत दिखाए चिकित्सक से मोबाइल पर बात की तो उन्होंने बताया कि उनका इस लैब से कोई वास्ता नही है। जिसके बाद नोडल अधिकारी ने थाने पर लैब संचालक के खिलाफ तहरीर दी। रविवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने लैब संचालक के खिलाफ धारा 420, 353, 504, 15(2),15(3) मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956, 30 यूनाइटेड मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button