नवरात्र शुरू, देवी के जयकारों से गूंज उठे मंदिर

बागपत। जिलेभर में सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गये। काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और उन्होंने भजन-कीर्तनों के साथ देवी का गुणगान किया।

शाम के समय मंदिरों में देवी की आरती हुई, इसमें श्रद्धालुओं ने पूरी उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और घर-परिवार की सुख-शांति के लिए मन्नते मांगी। प्रमुख समाज सेवी जय भगवान गर्ग ने अपने घर में परिवार समेत कलश स्थापित किया और
मां भगवती के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। हिमालय की पुत्री होने के कारण इन देवी का नाम शैलपुत्री है। पूर्व जन्म में राजा दशरथ की पुत्री सती भी ये ही है। इनकी पूजा करने से हर तरह की सुख-शांति प्राप्त होती है। सुबह से लेकर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आना- जाना लगा रहा और मंदिर देवी के जयकारों से गूंजते रहे। लोगों ने देवी के व्रत रखे। कस्बा खेकड़ा में भी लोगों ने विधि विधान के साथ देवी की पूजा-अर्चना की। महिलाएं धार्मिक भजनों पर जमकर झूमी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *