Madhya Pradesh
Trending

शिक्षकों पर दमनकारी कार्रवाई रोके सरकार : कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में चल रहे शिक्षकों के आंदोलन के संबंध में सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण तरीके से विचार करे।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में चल रहे शिक्षकों के आंदोलन के संबंध में सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण तरीके से विचार करे।
श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि हज़ारों शिक्षक अपनी जायज़ माँगो को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है।सरकार ना उनसे चर्चा कर रही है और ना उनकी माँगो को सुना जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब सरकार ने उनका दमन शुरू कर दिया है। उन्हें नोटिस थमाये जा रहे है, उन्हें निलंबित किया जा रहा है। सरकार की यह कार्यवाही पूरी तरह से आलोकतांत्रिक व तानाशाही पूर्ण है। सरकार तत्काल इस दमनकारी कार्यवाही को रोके व उनकी माँगो पर सहानुभूति पूर्ण विचार करे।
मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले तीन दिन से बड़ी संख्या में आंदोलनकारी आंदोलन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button